क्या चर्चित हत्याकांड मामले में इस दिन आ सकता है अहम फैसला: पति की हत्या की आरोपी पत्नी की जमानत पर सुनवाई; सरकार ने कोर्ट में क्या दलील पेश की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में 8 जून की तारीख बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मामले की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को रद्द करने की मांग पर मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। शुक्रवार को मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, हालांकि समयाभाव के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने शेष बहस के लिए 8 जून की तारीख निर्धारित की है, जिस दिन जमानत निरस्तीकरण याचिका पर महत्वपूर्ण फैसला आने की संभावना है।
जमानत रद्द कराने की मांग पर सरकार ने रखी दलील
मेघालय सरकार की ओर से महाधिवक्ता ए. कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि सोनम रघुवंशी को जमानत गलत तथ्यों और अधूरी जानकारी के आधार पर प्रदान की गई थी। उन्होंने जमानत आदेश में सामने आए तथ्यों को आधार बनाकर जमानत निरस्त करने की मांग की।
कुछ बिंदुओं पर सवाल उठाए
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार की ओर से प्रस्तुत कुछ बिंदुओं पर सवाल उठाए और स्पष्टीकरण मांगा। महाधिवक्ता ने संबंधित त्रुटियों को टाइपिंग मिस्टेक बताया, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए उनकी दलील स्वीकार नहीं की कि मामले में इस प्रकार की गलतियां लगातार सामने आ रही हैं, जिन्हें सामान्य त्रुटि नहीं माना जा सकता।
सोनम के वकीलों ने रखा पक्ष
शुक्रवार को सोनम रघुवंशी की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखना शुरू किया। हालांकि सुनवाई पूरी नहीं हो पाई और बहस अधूरी रह गई। अब 8 जून को दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाईकोर्ट जमानत बरकरार रखने या उसे रद्द करने को लेकर फैसला सुना सकता है।
भाई का दर्द- सोनम बाहर घूम रही, हमें न्याय का इंतजार
राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने एक बार फिर न्याय प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सोनम को लगातार तारीखें मिल रही हैं, जबकि उनका परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
विपिन ने कहा- मेरे भाई की हत्या की आरोपी सोनम आज भी जेल से बाहर है। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसे बार-बार राहत क्यों मिल रही है। हमें उम्मीद है कि 8 जून की सुनवाई के बाद उसे दोबारा जेल भेजा जाएगा।
ट्विशा शर्मा केस से की तुलना, सीबीआई जांच की उठाई मांग
विपिन रघुवंशी ने इस मामले की तुलना भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा प्रकरण से करते हुए कहा कि वहां परिवार की मांग पर सीबीआई जांच शुरू कर दी गई, जबकि राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी मांग के बावजूद जांच केंद्रीय एजेंसी को नहीं सौंपी गई।
उन्होंने कहा कि हमने भी सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। यदि मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच होती तो कई नए तथ्य सामने आते और आरोपी को राहत नहीं मिलती।
हनीमून के दौरान हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय गए थे। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) स्थित नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों अचानक लापता हो गए। 24 मई से परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया।
2 जून को एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। वहीं सोनम कई दिनों तक लापता रही और बाद में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के हाथ लगी।
पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ने कथित तौर पर अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में अब तक सोनम सहित आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। अब पूरे मामले की नजरें 8 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां मेघालय हाईकोर्ट सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर अहम निर्णय सुना सकता है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!