मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर: कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्काउट ग्राउंड चिमनबाग झोन क्रमांक-3 में विशाल जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, एसडीएम घनश्याम धनगर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
शिविर में अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये गये। अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने पोलोग्राउंड स्थित शासकीय सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं के लिये उपलब्ध शिक्षण व्यवस्था और केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने छात्राओं के साथ संवाद कर उनसे शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्राचार्य ने बताया कि छात्राओं ने एटीएम का आधुनिक मॉडल बनाया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत यह विशाल शिविर आयोजित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण करना है।
हितग्राही शिवम ओझा ने सुनाई सफलता की कहानी
शिविर स्थल पर मुसाखेड़ी निवासी हितग्राही शिवम ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त ऋण से फूटवेयर दुकान से आमदनी बढ़ गई। शिवम ने कहा कि यह सब राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं से संभव हुआ है। दुकान के लिये अब मुझे अधिक ऋण लेने की पात्रता मिल जायेगी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा और मनीष शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित थे।
शिविर में विभिन्न संस्थाओं के स्टॉल प्रदर्शित किये गये
शिविर स्थल पर पशुपालन डेयरी एवं डेयरी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाये गये। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि: शुल्क दवाईयां वितरित की गई और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराये गये।
संबंधित समाचार

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!