फर्जी कॉल से बुलाया: कॉन्स्टेबल को जिंदा जलाने की कोशिश; पेट्रोल डालकर हमला, नशे में युवक का खौफनाक प्लान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बेहट सर्कल स्थित हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पुलिस को झूठी सूचना देकर मौके पर बुलाया और फिर कॉन्स्टेबल को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
घटना शनिवार रात करीब 9 बजे ग्राम फदलपुर की है। यहां रहने वाले मनोज कुशवाह ने डायल-112 पर खुद के साथ मारपीट होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर-उटीला थाना की संयुक्त एफआरवी टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर जांच के दौरान पता चला कि युवक नशे में था और उसने झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस टीम वापस लौटने लगी, तभी आरोपी ने वाहन रुकवाया और अपने पास रखी पेट्रोल की बोतल कॉन्स्टेबल अनिल कुशवाह व एफआरवी वाहन पर उड़ेल दी।
इसके बाद उसने जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन कॉन्स्टेबल ने तुरंत झपट्टा मारकर माचिस छीन ली और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े जाने के दौरान आरोपी ने कॉन्स्टेबल से हाथापाई की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है।
एएसपी विदिता डागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश के मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!