कॉल कर घर मिलने बुलाया: युवती को दिया शादी का झांसा; तीन महीने तक उसके साथ किया ऐसा, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर करीब तीन महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
घर के पास किराए से रहता था
पुलिस के मुताबिक आरोपी बाला प्रसाद, पिता कैलाश प्रसाद, इंदिरा एकता नगर मूसाखेड़ी का निवासी है और मूल रूप से गुना का रहने वाला है। वह इंदौर में युवती के घर के पास किराए से रहता था, जिससे दोनों के बीच पहचान हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए।
कॉल कर घर मिलने बुलाया
पीड़िता ने बताया कि 12 जनवरी की सुबह आरोपी ने उसे कॉल कर घर मिलने बुलाया। यहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का भरोसा देता रहा और युवती को विश्वास में लेकर उसका शोषण करता रहा।
दर्शन के बाद दुष्कर्म
युवती के अनुसार 15 मार्च को आरोपी उसे उज्जैन ले गया, जहां मंदिर में दर्शन के बाद होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे खाटू श्याम जी भी लेकर गया और वहां भी होटल में उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
यह छोड़कर चला गया
17 मार्च को आरोपी युवती को इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में छोड़कर यह कहकर चला गया कि वह गुना जाकर अपने परिवार से शादी की बात करेगा। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया और युवती से संपर्क खत्म कर दिया। घटना से आहत युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
पति की दूसरी शादी, दहेज और बेटी को लेकर प्रताड़ना
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता प्राची जाधव (24) ने बताया कि उसकी शादी अखिलेश जाधव से हुई थी और वर्तमान में वह मेघदूत नगर में रह रही है।
तब लगी जानकारी
प्राची के अनुसार शादी के कुछ महीनों बाद ही उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। इस बात का विरोध करने पर पति उससे विवाद करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के कारण दहेज नहीं मिलने पर पति उसे प्रताड़ित करता था और शराब के नशे में मारपीट करता था।
एक्टिवा भी बेच दी
पीड़िता के पिता ने बाद में उसे एक्टिवा दिलाई, लेकिन आरोपी ने उसे भी बेच दिया। 19 जुलाई 2022 को बेटी के जन्म के बाद से पति का व्यवहार और अधिक खराब हो गया। वह बेटा न होने को लेकर ताने देता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!