लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी: लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की मॉडल विलेज कॉलोनी निवासी एक महिला कारोबारी ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उसकी कॉस्मेटिक दुकान के नाम पर 6 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया।
लोन के नाम पर धोखाधड़ी की
इसके बाद बिना अनुमति उसके बैंक खाते से 1.50 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
वहीं, लोन दिलाने के बदले 1.90 लाख रुपए दलाली के रूप में लेने का भी आरोप है।
मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने आस्था पैलेस कॉलोनी निवासी कुंदन राजोरिया और उसकी सहयोगी राखी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोन के लिए संपर्क किया, फिर मांगी 1.90 लाख की दलाली
पीड़िता कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करती है। दुकान का विस्तार करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी।
इसी दौरान उसकी पहचान कुंदन राजोरिया और राखी सोनी से हुई। महिला के मुताबिक, दोनों ने खुद को बैंक से लोन दिलाने वाला एजेंट बताया।
इसके बाद नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की पालदा, नेमावर रोड शाखा से उसकी दुकान के नाम पर 6 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया गया।
पीड़िता का कहना है कि 14 जुलाई को वह बैंक से 2 लाख रुपए निकालने और पासबुक में एंट्री कराने पहुंची, तब उसे खाते से रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।
1.50 लाख रुपए दूसरे खाते में भेजे
बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, 9 जुलाई को उसके खाते से 1.50 लाख रुपए दूसरे खाते में भेजे गए थे।
महिला का आरोप है कि यह ट्रांजेक्शन उसकी अनुमति के बिना किया गया। बैंक से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह दुकान लौट आई।
आरोप है कि वहां पहुंचे कुंदन ने लोन दिलाने के एवज में 1.90 लाख रुपए मांगे, जो महिला ने नकद दे दिए।
खाते से रकम ट्रांसफर होने का मुद्दा उठाने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे दोबारा बैंक नहीं जाने की हिदायत दी।
दस्तावेजों पर बिना जानकारी हस्ताक्षर कराने का आरोप
महिला के अनुसार, 23 जुलाई को दोबारा बैंक जाने पर मैनेजर ने बताया कि 1.50 लाख रुपए बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुंदन ने उसकी जानकारी के बिना लोन से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए थे।
महिला ने इस मामले में सीएम हेल्पलाइन और थाने में शिकायत की।
शिकायत के बाद 27 अगस्त को चौधरी नाम की महिला के खाते से 1.50 लाख रुपए वापस पीड़िता के खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई।
घर पहुंचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को कुंदन उसके घर पहुंचा था। इस दौरान महिला का भाई मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने लगा, तो आरोपी ने फोन बंद करवाया।
इसके बाद दोनों भाई-बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपी वहां से चला गया।
दुकान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने का आरोप
महिला का कहना है कि विवाद के बाद भी उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।
आरोप है कि आरोपी उसकी दुकान और आसपास खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर तस्वीरें खींचता है।
इसके बाद महिला के नाम और दुकान की तस्वीरों के साथ भ्रामक स्टेटस सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर पोस्ट किए जा रहे हैं।
पीड़िता के मुताबिक, इन तस्वीरों को रिश्तेदारों को भी दिखाया जा रहा है, जिससे उसकी सामाजिक छवि खराब हो रही है।
महिला ने रविवार को इस संबंध में लिखित शिकायत दी। शिकायत में लगातार प्रताड़ित करने और तस्वीरों के जरिए बदनाम करने के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!