कारोबारी से 33.50 लाख की ठगी: मोटा मुनाफा और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फंसाया; 3 आरोपियों पर FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर मार्केट में निवेश पर 30 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक कारोबारी से 33.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया, फिर एक निवेश संबंधी ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई।
30 प्रतिशत तक लाभ का दिया झांसा
जब कारोबारी ने निवेश की राशि वापस मांगी तो उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया और आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। क्राइम ब्रांच के अनुसार, कारोबारी वीरेन्द्र वर्मा ने शिकायत में बताया कि मई 2025 में उनके व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश कर 30 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का दावा करने वाला संदेश आया था।
गोकुल नाम का व्यक्ति ग्रुप एडमिन था
इसके बाद उन्हें 'मार्गन एंजल' नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां गोकुल नाम का व्यक्ति ग्रुप एडमिन था। शिकायत के अनुसार, गोकुल ने बातचीत के बाद वीरेन्द्र को भाग्यश्री नाम की एक युवती का मोबाइल नंबर दिया। युवती ने स्वयं को गोकुल की सहायक बताते हुए उनका ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया।
33.50 लाख रुपये जमा कराए
इसके बाद मई से जुलाई 2025 के बीच विभिन्न खातों में निवेश के नाम पर उनसे करीब 33.50 लाख रुपये जमा कराए गए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई। जब कारोबारी ने पैसे लौटाने की मांग की तो उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत फर्ज
शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने गोकुल, भाग्यश्री समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर ठगी से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन के माध्यम से आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!