गड़े धन के लालच में कारोबारी की खौफनाक हत्या: तांत्रिक क्रिया के बीच चढ़ाई बलि, तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में कारोबारी विजय जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि गड़े धन (दफीना) की तलाश में अंधविश्वास के चलते तीन आरोपियों ने विजय जैन की कथित बलि चढ़ा दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
परसिया नदी किनारे कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात आरोपियों ने विजय जैन को परासिया नदी के किनारे ले जाकर पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रिया शुरू की। इस दौरान अगरबत्ती जलाकर मुख्य आरोपी प्रहलाद साहू ने कहा कि धरती गर्म हो रही है, दफीना बलि मांग रहा है। इसके बाद उसने अपने साथियों को इशारा किया। आरोप है कि करीम खान ने कुल्हाड़ी से विजय जैन की गर्दन पर वार कर दिया, जबकि टीकम साहू और प्रहलाद साहू ने उन्हें पकड़ रखा था। वारदात में विजय जैन की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रहलाद साहू (64), उसका पुत्र टीकम साहू (34) और करीम खान (35) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
अंधविश्वास बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि आरोपियों को विश्वास था कि परासिया नदी के किनारे गड़ा हुआ धन मौजूद है और उसे प्राप्त करने के लिए मानव बलि देना आवश्यक है। इसी अंधविश्वास के चलते उन्होंने विजय जैन की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!