महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट: हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर इलाके में एक महिला को लेकर हुए विवाद ने मारपीट और धमकी का रूप ले लिया।
एक व्यापारी ने खजराना क्षेत्र के भय्यू उर्फ सुरीला एहसान पर दुकान से बाहर बुलाकर मारपीट करने और गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
व्यापारी का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी ने उसे बार-बार फोन कर दबाव बनाने की कोशिश की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकान पर पहुंचा, बाहर बुलाकर किया विवाद
पुलिस के अनुसार, केशव नगर निवासी 27 वर्षीय समीर खान की अम्मार नगर चौराहे पर खाने-पीने की दुकान है।
समीर ने शिकायत में बताया कि गुरुवार को तंजीम नगर निवासी भय्यू उर्फ सुरीला एहसान उसकी दुकान पर पहुंचा और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने समीर से ज्योति कांबले का साथ छोड़ने को कहा। समीर ने ऐसा करने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उसे गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी।
लगातार फोन कर दबाव बनाने का आरोप
समीर का आरोप है कि दुकान पर हुए विवाद के बाद भी उसे राहत नहीं मिली।
भय्यू ने एक दर्जन से अधिक बार फोन किया और अपनी बात मानने के लिए दबाव बनाया। साथ ही, बात नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
इसके बाद समीर रात में चंदन नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
पहले भी विवाद के बाद गिरफ्तारी का दावा
बताया गया है कि करीब पांच महीने पहले खजराना क्षेत्र में मारपीट, धमकी और विवाद से जुड़े एक मामले में टीआई मनोज सेंधव ने भय्यू को पकड़ा था।
उस दौरान भागने की कोशिश में गिरने से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था। बाद में वह जेल से बाहर आ गया।
पुराने हत्याकांड की जांच में भी चर्चा
खजराना क्षेत्र के 14 साल पुराने एक हत्याकांड के मामले में भी भय्यू का नाम सामने आने की बात कही गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई से एक आरोपी को पकड़वाने में उसने पुलिस की मदद की थी।
बताया गया कि वह मोबाइल के जरिए कुछ आरोपियों के संपर्क में था। जेल में बंद एक आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उज्जैन जेल में उसका भय्यू से विवाद हुआ था।
इसी रंजिश के चलते उसने अंधे हत्याकांड की साजिश में भय्यू का नाम लिया। संबंधित आरोपी के जेल में होने की बात कही गई है।
भय्यू के खिलाफ लूट, डकैती और हत्या समेत कई गंभीर अपराध दर्ज होने का दावा किया गया है।
हालांकि, मौजूदा मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!