खबर
Top News

बेटे-बहू व दामाद के नाम पर करोड़ों का कारोबार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 5:50 pm
शेयर करें:
बेटे-बहू व दामाद के नाम पर करोड़ों का कारोबार

इंजीनियर के 9 ठिकानों पर छापे के बाद जांच तेज; फैक्ट्रियों, औद्योगिक प्लॉट और कंपनियों में निवेश के स्रोत की पड़ताल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिजली कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर शिवराम सेमिल के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई में सामने आए 7.16 करोड़ के संपत्ति साम्राज्य की जांच अगले चरण में पहुंच गई है। छापे के दौरान बेटे के नाम ट्रांसफॉर्मर निर्माण की फैक्ट्री, बहू और परिजन के नाम कंपनी में शेयर पूंजी, बेटे-दामाद से जुड़े औद्योगिक प्लॉट और रिश्तेदारों के नाम फैक्ट्रियों की जानकारी के बाद लोकायुक्त इन संपत्तियों में लगे पैसे के स्रोत की पड़ताल करेगी। जांच का फोकस इस बात पर है कि कारोबार में वास्तविक निवेश किसका है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेमिल की पूरे सेवाकाल की शुद्ध वेतन आय करीब 2 करोड़ रही, जबकि अब तक 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्तियां और निवेश सामने आ चुके हैं। संपत्तियों के साथ सेवाकाल के दौरान हुए खर्च को जोड़ने पर आंकड़ा 7.16 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच रहा है। लोकायुक्त के अनुसार यह सेमिल की वैध आय से करीब 258 प्रतिशत अधिक है।

अब बैंक खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की होगी जांच
लोकायुक्त की टीमें अब सेमिल और उनके परिवार से जुड़े बैंक खातों, एफडी, निवेश, कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि फैक्ट्रियों और औद्योगिक प्लॉट में लगाया गया पैसा किस खाते से आया और इन कारोबारों में सेमिल या उनके परिवार के सदस्यों की वास्तविक भूमिका क्या है।

बेटे के नाम ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री
पीथमपुर में बेटे शुभम सेमिल के नाम शुभम इलेक्ट्रिकल की करीब 880 वर्गमीटर में फैली ट्रांसफॉर्मर निर्माण फैक्ट्री सामने आई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सिलिकॉन सिटी के सप्तशृंगी नगर में कंपनी का करीब 60 लाख रुपए का कॉर्पोरेट ऑफिस भी जांच के दायरे में है।

बहू और परिजन के नाम कंपनी में निवेश
कर्निश पावरजोन नामक कंपनी में बहू और अन्य परिजन के नाम करीब 50 लाख रुपए की शेयर पूंजी सामने आई है। कंपनी के नाम दो औद्योगिक प्लॉट भी मिले हैं। इन पर पुरानी और नई फैक्ट्री के निर्माण में करीब 1 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी सामने आई है। लोकायुक्त द्वारा अब इस निवेश की वास्तविक रकम और स्रोत की जांच जारी है।

बेटे-दामाद से जुड़े तीन औद्योगिक प्लॉट
धार के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में एसएस इलेक्ट्रिकल्स के नाम तीन प्लॉट मिले, जो बेटे और दामाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 1.50 करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान है। इसके अलावा कृष्णा पावर और ए-वन इलेक्ट्रिकल के नाम से भी रिश्तेदारों के नाम फैक्ट्रियों के संचालन और निर्माण की जानकारी सामने आई है।

इंदौर से मुरैना तक संपत्तियों का नेटवर्क
लोकायुक्त की जांच में इंदौर की सिलिकॉन सिटी में करीब 1.20 करोड़ रुपए कीमत का तीन मंजिला मकान और मुरैना के रविदास नगर में करीब 50 लाख रुपए का दो मंजिला मकान भी सामने आया है। इसके अलावा ओमेक्स सिटी में बेटों के नाम प्लॉट और शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम करीब 15 लाख रुपए की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार की जानकारी भी जांच में शामिल है।

संबंधित समाचार

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

3 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

4 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

9 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

14 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

23 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

24 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

26 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

30 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

36 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

40 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 2 hours ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 2 hours ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!