बारातियों से भरी बस पलटी: ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए।
ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे वाली जगह पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।
घायलों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उज्जैन से 5 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!