खबर
Top News

बंटी नागर की जांच ठंडे बस्ते में: आत्महत्या की गुत्थी 23 दिन बाद भी अनसुलझी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 2:50 pm
शेयर करें:
बंटी नागर की जांच ठंडे बस्ते में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़े शहर के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी संदीप उर्फ बंटी नागर की खुदकुशी का मामला गहराता जा रहा है। 23 दिन बाद भी पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

एक ओर पलासिया पुलिस हाल ही इंदौर में हुए इंटरनेशल क्रिकेट मैच और त्योहार के चलते लॉ एंड ऑर्डर में व्यस्त रही, दूसरी ओर बंटी नागर के परिजन भी मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

संदीप उर्फ बंटी नागर ने 27 सितंबर को द मार्क बिल्डिंग स्थित अपने 404 नंबर के ऑफिस में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। हालांकि शंका जताई जा रही थी कि व्यवसायिक लेनदेन के चलते बंटी ने जान दी। वहीं पिछले अंकों में खुलासा फर्स्ट ने अशोक भाटिया, हंसराज जैन, चित्रेश मेहता, सतीश नीमा, सुनील कपूर, आशीष और झांझरिया ज्वेलर्स वाले के नामों का खुलासा किया था।

बताया था कि अशोक भाटिया ने बंटी को पांच करोड़ रुपए दे रखे थे। वहीं हंसराज जैन से 1.10 करोड़ रुपए बंटी को दिला रखे थे। चित्रेश मेहता ने 6 करोड़, सतीश नीमा (मालक) ने 8 करोड़, आशीष ने 7 करोड़, सुनील कपूर ने 2 करोड़ और झांझरिया ज्वेलर्स वाले ने 7 करोड़ रुपए दे रखे थे। बंटी नागर के शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे थे।

बंटी ने अपने ज्यादातर प्रोजेक्ट का माल डायरियों पर बेचा, जिनकी कोई पक्की लिखा-पढ़ी नहीं है। सुत्रों का कहना है कि बंटी ने कई लोगों को दाे से ढाई करोड़ में अपने कुछ प्रोजेक्टों का माल डायरियों पर बेचा है।

अब खरीदारों को पैसा डूबने की चिंता सता रही है। ज्यादातर निवेशकों ने नागर से माल के सौदे इस चक्कर मेंे किये थे कि दिवाली पर माल निकालकर मौटा मुनाफा कुटेंगे, लेकिन अब मुनाफा तो दूर उन्हें अब निवेश किये पैसे ही की चिंता सता रही है।

टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार मामले में परिजन के कथन हो गए हैं। बंटी नागर के ड्राइवर, ऑफिस बॉय और अकाउंटेंट के बयान लिए हैं। हालांकि परिजन भी सिर्फ व्यवसायिक लेनदेन को लेकर परेशान होने की बात बता रहे हैं।

परिजन द्वारा सीए और अकाउंटेंट से प्रोजेक्टों की जानकारी निकलवाई जा रही है। उन्हें जल्द ही दस्तावेजों के साथ थाने उपस्थित होने को कहा है। वहीं पिछले दिनों परिजन इलाहाबाद चले गए थे। इसके चलते भी उनके दोबारा बयान नहीं हो सके थे।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

1 minute ago
प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

3 minutes ago
बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम
Top News

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

7 minutes ago
10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी
Top News

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

11 minutes ago
कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा
Top News

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत

14 minutes ago
ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक
Top News

ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक:दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत 5.67 लाख का सामान जब्त

17 minutes ago
वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर
Top News

वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर:यात्री बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी; मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर कार्रवाई, प्लेटफॉर्म पर 3 से 4 मिनट में पूरा किया ऑपरेशन

18 minutes ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

21 minutes ago
60 लाख से ज्यादा के कर्ज में उलझा था पूर्व मंडल महामंत्री
Top News

60 लाख से ज्यादा के कर्ज में उलझा था पूर्व मंडल महामंत्री:पत्र में जिनके नाम वे पहुंचे थाने; कहा- अब तक वापस नहीं मिले रुपए

23 minutes ago
आई.एस.बी.टी. कुमेड़ी से बसों के संचालन का मामला
Top News

आई.एस.बी.टी. कुमेड़ी से बसों के संचालन का मामला:आर.टी.ओ. ने ली बस संचालकों की बैठक; राजस्थान की ओर जाने वाली बसों का संचालन इस दिन से

31 minutes ago
वीडियो देखिये, साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करने पर IPS अंकिता शर्मा को नोटिस
Top News

वीडियो देखिये, साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करने पर IPS अंकिता शर्मा को नोटिस:सुरक्षा नियमों की अनदेखी और पुलिस की गरिमा के विपरीत आचरण; पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण

43 minutes ago
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
Indore

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र:दीपावली से पहले की ये मांग

about 1 hour ago
न्यू बॉर्न केयर सेंटर की अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सील
Top News

न्यू बॉर्न केयर सेंटर की अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सील:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई; एक्ट के उल्लंघन का मामला

about 1 hour ago
150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर
Indore

150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:देवास स्थित 92 लाख के दो प्लॉट भी लोकायुक्त के रडार पर; 1 करोड़ के निवेश का ब्योरा तलब

about 1 hour ago
पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा
Top News

पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा:छड़ी के अंदर छिपाकर ले जा रहा था गुप्ती; रेड लाइट जंप करने पर रोका तो सामने आया मामला

about 1 hour ago
माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली
Top News

माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली:नवरात्र में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; गिनती जारी

about 1 hour ago
बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां
Top News

बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां:व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया
Top News

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:स्थायी कनेक्शन के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

about 1 hour ago
विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला
Top News

विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला:एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों का किया खुलासा

about 1 hour ago
नर्मदा-माही लिंक परियोजना
Top News

नर्मदा-माही लिंक परियोजना:इस दिन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!