शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर 50 झोपड़े और दुकानें हुईं जमींदोज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। खजराना क्षेत्र में लंबे समय से सरकारी जमीन पर कुंडली मारकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का डंडा चला है।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के सीधे निर्देशन में शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत खजराना स्थित नाहरशाह वली दरगाह के ठीक सामने स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
शुरुआत में कुछ स्थानों पर हुआ विरोध : प्रशासनिक टीम सुबह भारी पुलिस बल और पोकलेन-जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई की शुरुआत में कुछ स्थानों पर हल्के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन सख्त रुख के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली।
निगम के रिमूवल अमले ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर अवैध रूप से तान दिए गए लगभग 50 झोपड़ों को मलबे में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही व्यावसायिक रूप से उपयोग में लाए जा रहे 15 बड़े शेड और अवैध रूप से संचालित हो रही 8 पक्की दुकानों को भी ढहा दिया गया।
कड़े प्रशासनिक घेरे के बीच जमीन पर बने 3 अवैध मकानों को भी पूरी तरह जमींदोज कर करोड़ों रुपए मूल्य की इस सरकारी जमीन को वापस शासन के नियंत्रण में ले लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद मोर्चे पर डटे रहे।
मौके पर कानून व्यवस्था और कार्रवाई की कमान भवन अधिकारी वैभव देवलासे, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित जिला प्रशासन के राजस्व अधिकारियों और भवन निरीक्षकों ने संभाल रखी थी।
अधिकारियों का साफ कहना है कि शहर की सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज गति से जारी रहेगी। नगर निगम अब इस मुक्त कराई गई भूमि की फेंसिंग कर इसे अपने सुरक्षित कब्जे में ले रहा है ताकि दोबारा अतिक्रमण की स्थिति न बने।
संबंधित समाचार

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!