खबर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर: कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 12:14 pm
शेयर करें:
मस्जिद पर चला बुलडोजर

खुलासा फर्स्ट, सहारनपुर।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को शनिवार तड़के प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। छह बुलडोजरों की मदद से सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई शुरू की गई।

कोर्ट के आदेश के बाद की गई इस कार्रवाई को देखते हुए कलेक्ट्रेट और शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

इसी बीच सहारनपुर जाने की तैयारी कर रहीं कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को उनके कैराना स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। सांसद ने सहारनपुर जाने से रोके जाने की बात कही है।

डेढ़ साल पुराने विवाद के बाद कार्रवाई
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। मार्च 2025 में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मस्जिद को अवैध बताते हुए शिकायत की थी।

शिकायत में सरकारी जमीन पर निर्माण और कलेक्ट्रेट परिसर के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़े आरोप लगाए गए थे।

जुलाई 2026 में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण मानते हुए उसे हटाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ मस्जिद प्रबंधन की ओर से जिला जज की अदालत में अपील की गई थी।

जिला जज कोर्ट ने भी खारिज की अपील
जिला जज की अदालत ने 4 सितंबर को मस्जिद पक्ष की अपील खारिज कर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा।

अदालत के आदेश में जमीन को सरकारी भूमि माना गया। इसके बाद प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए शनिवार तड़के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

रात से ही बढ़ा दी गई थी सुरक्षा
कार्रवाई की आशंका को देखते हुए शुक्रवार रात से ही कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल बढ़ा दिया गया था।

कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर बाहरी लोगों की आवाजाही रोकी गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और RAF की तैनाती के साथ पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई।

प्रशासन ने अफवाहों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों की भी निगरानी की।

सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट
कैराना सांसद इकरा हसन मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर जाने वाली थीं। इससे पहले पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

सांसद की ओर से इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई गई है, जबकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

कार्रवाई के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि ध्वस्तीकरण न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किया गया है। फिलहाल सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

संबंधित समाचार

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

6 minutes ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

6 minutes ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

25 minutes ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

33 minutes ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

43 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 1 hour ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 1 hour ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 18 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 19 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 19 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 19 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 20 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!