महाकाल नीलकंठ द्वार के पास चला बुलडोजर: बेगमबाग में 16 मकान, होटल और गेस्ट हाउस पर कार्रवाई; भारी पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने लीज नियमों के उल्लंघन पर मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर से सटे बेगमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई शुरू की। टीम ने यहां 16 मकान, रेस्ट हाउस और होटलों को तोड़ना शुरू किया, जबकि एक स्कूल को भवन खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। संभावित विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन, यूडीए, नगर निगम और पुलिस के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गए थे। अमले के साथ दो पोकलेन, चार जेसीबी और पांच डंपर लगाए गए। यूडीए के सीईओ संदीप सोनी के अनुसार, यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी अतिक्रमण हटा नहीं दिए जाते।
अधिकारियों के मुताबिक, कुल 45 प्लॉट पर बने 90 स्ट्रक्चर हटाए जाने हैं। इनमें से 58 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें 42 पहले ही हटाए जा चुके हैं और अब शेष 16 पर कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने सरताज खान, खान मोहम्मद, मोहम्मद अनीज, ताहेर अली, हिना खान, मोहम्मद सलीम, अब्दुल हामिद, वारिस बेग, शाहनवाज खान सहित न्यू सावन पैलेस होटल, राज गेस्ट हाउस, होटल नसीब और होटल डायमंड के संचालकों को एक सप्ताह पहले ही नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए यूडीए की टीम ने जेसीबी की मदद से निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!