खबर
Top News

रेसिडेंशियल परमिशन पर बना दिया कमर्शियल हॉस्टल: निगम ने की कार्रवाई; फुटपाथ और सेटबैक का अवैध निर्माण तोड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
रेसिडेंशियल परमिशन पर बना दिया कमर्शियल हॉस्टल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ इंदौर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को निगम ने खातीवाला टैंक क्षेत्र में रेसिडेंशियल अनुमति लेकर बनाए जा रहे एक कमर्शियल हॉस्टल पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ, सेटबैक (एमओएस) और अन्य अवैध हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।

जांच में सामने आया कि भवन की अनुमति आवासीय उपयोग के लिए ली गई थी, लेकिन मौके पर 12 से 13 कमरों का हॉस्टल संचालित करने की तैयारी की जा रही थी। इसके अलावा भवन के फ्रंट, साइड, बैक और फुटपाथ पर भी नियमों के विपरीत निर्माण किया गया था।

शिकायत के बाद जांच में खुला मामला
नगर निगम की यह कार्रवाई जोन क्रमांक-12 के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह जी गार्डन के पास स्थित मकान नंबर-218, खातीवाला टैंक पर की गई।बिल्डिंग ऑफिसर राहुल रघुवंशी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर भवन की जांच की गई थी।

जांच में स्पष्ट हुआ कि भवन स्वामी ने रेसिडेंशियल स्वीकृति के विपरीत इसे कमर्शियल हॉस्टल के रूप में विकसित किया है और भवन के चारों ओर निर्धारित सेटबैक क्षेत्र तथा फुटपाथ पर भी अवैध निर्माण कर लिया गया है।

जेसीबी और पोकलेन मशीनों से हटाया अवैध निर्माण
कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला पुलिस बल, जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पहले क्षेत्र में आवाजाही नियंत्रित की गई और संबंधित पक्ष को कार्रवाई की जानकारी दी गई।

इसके बाद रिमूवल विभाग ने हॉस्टल के फ्रंट, साइड, एमओएस (मार्जिन ओपन स्पेस), सेटबैक और फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया।

अधिकारी रहे मौजूद
नगर निगम के रिमूवल विभाग की इस कार्रवाई के दौरान बिल्डिंग ऑफिसर राहुल रघुवंशी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अनुभूति मडावी सहित रिमूवल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अवैध व्यावसायिक उपयोग पर निगम की सख्ती
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में ऐसे भवनों की लगातार जांच की जा रही है, जहां आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

9 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

14 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

22 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

37 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

40 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

41 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!