युवती के साथ बेरहमी: वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस; आरोपी युवक गिरफ्तार, यह है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नौलखा चौराहा क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक का नाम राहुल वर्मा पता चला है।
युवक द्वारा लड़की के साथ मारपीट
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा लड़की के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। युवती की पहचान सनावद निवासी बताई जा रही है, जबकि आरोपी का नाम राहुल वर्मा बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विवाद रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद पीड़िता भंवरकुआं थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
सोशल मीडिया सूचना पर तत्काल एक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद भंवरकुआं पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।
मामला दर्ज, कानूनी कार्रवाई शुरू
फरियादी सीमा चौहान (उम्र 28 वर्ष), निवासी मयूर नगर मुसाखेड़ी, इंदौर की शिकायत पर थाना भंवरकुआं में अपराध क्रमांक 428/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296(बी), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की त्वरित जांच और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी संतोष दूधी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। तकनीकी सहायता से उसकी गिरफ्तारी संभव हुई। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आरोपी ने मांगी माफी
पुलिस अभिरक्षा के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा अपराध न करने की बात कही। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर मिली सूचना और त्वरित तकनीकी जांच के आधार पर की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!