नाबालिग की बेरहमी से पिटाई: तीन दोस्तों ने लात-घूंसे मारे; चेहरे पर चप्पल मारने का वीडियो किया वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के ग्वारीघाट इलाके में एक नाबालिग के साथ उसके ही तीन साथियों द्वारा की गई अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा और पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
बेरहमी की हदें पार
जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पहले नाबालिग के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर शरीर पर मिट्टी डाली गई। इतना ही नहीं, उसे मजबूर किया गया कि वह खुद अपनी चप्पल से अपने चेहरे पर मारता रहे। आरोपियों ने उसे नदी में उतारकर नहलाया भी।
वीडियो बनाकर किया वायरल
पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
चोरी के पैसों के बंटवारे पर विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपी आपस में परिचित हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ दिन पहले चोरी के बाद मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।
इसी के चलते आरोपियों ने नाबालिग को घाट पर बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस की कार्रवाई
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की घटना कहां और कैसे हुई थी।
संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!