पत्नी की बेरहमी से हत्या: बेटे के सामने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; रातभर लाश संग सोया आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बरोठा थाना क्षेत्र के जलोदिया गांव में एक व्यक्ति नेअपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसने पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पूरी रात पत्नी के शव के पास ही सोता रहा।
आरोपी हिरासत में
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता बाई (40) के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उसके पति छोटू भील (45) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
दोनों के बीच हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाइश देकर लौट गई। हालांकि, देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया। आरोप है कि छोटू भील ने लकड़ी के डंडे से पत्नी की पिटाई की और उसका सिर दीवार से दे मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले
सोमवार सुबह आरोपी ने पत्नी को अचेत अवस्था में देखकर परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई।
सात वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद था
घटना के समय दंपती का करीब सात वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद था। पुलिस के अनुसार, बच्चे ने पूछताछ में बताया कि उसने माता-पिता के बीच हुई पूरी मारपीट अपनी आंखों से देखी। उसके बयान को जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है।
जांच जारी
बरोठा थाना प्रभारी सुनीता जाटव ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!