बेटी की बेरहमी से हत्या: पिता-चाचा ने डंडे से पीटा; सिर दीवार पर पटका, नाबालिग भाई-बहन के साथ भी की मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डबरा के पतरिया पुरा गांव में 21 वर्षीय बेटी की उसके पिता और चाचा ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बेटी के बॉयकट बाल रखने और घर से बाहर नौकरी करने को लेकर परिवार नाराज था।
बहन-भाई के साथ भी की मारपीट
आरोप है कि दोनों ने पहले उसकी नाबालिग बहन के साथ मारपीट की और फिर बेटी के मुंह बोले भाई को भी पीटा। मृतका की पहचान अनु उर्फ नंदनी यादव (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में पिता भगवान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा संतोष सिंह यादव की तलाश जारी है।
रक्षाबंधन पर कर्नाटक से घर आई थी नंदनी
पुलिस के मुताबिक नंदनी कर्नाटक के विजयपुर स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी। रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने घर आई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार उसके बाहर जाकर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने से नाराज था। इसी विवाद के बीच सोमवार दोपहर घर में पिता भगवान सिंह और चाचा संतोष पहुंचे।
पहले छोटी बेटी से मारपीट का आरोप
आरोप है कि दोनों ने सबसे पहले नंदनी की 17 वर्षीय छोटी बहन के साथ मारपीट की। उसे कथित तौर पर घसीटकर पीटा गया और गला दबाने की कोशिश की गई। मां ने बीच-बचाव कर किसी तरह नाबालिग को बचाया। मारपीट के बाद वह करीब 30 से 40 मिनट तक बेहोश रही।
मुंह बोले भाई को भी पीटा
इसके बाद दोनों आरोपी नंदनी के मुंह बोले भाई मनमोहन पांडे के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, उसके साथ भी मारपीट की गई और उसका सिर दीवार से टकराया गया। हमले में उसके चेहरे और गले पर चोट आई और वह भी बेहोश हो गया।
नंदनी को डंडे से पीटने और गला दबाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, इसके बाद नंदनी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसका सिर दीवार से पटका गया और डंडे से सिर पर कई वार किए गए। इसके बाद कथित तौर पर साफी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान नंदनी की मां को भी कमरे में बंद कर मारपीट किए जाने का आरोप है।
छोटी बहन के पुराने मामले की भी जांच
पुलिस की जांच में नंदनी की 17 वर्षीय बहन से जुड़ा पुराना मामला भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पहले दो बार घर से लापता हुई थी। पुलिस अब इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और नंदनी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसडीओपी सौरभ कुमार के अनुसार, पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतोष सिंह यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे ऑनर किलिंग का मामला माना है और हत्या के पीछे के सभी कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!