11 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या: हसिया से गला रेता; नीले ड्रम में छिपाया शव, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत बैंक कॉलोनी में रिश्तों की मर्यादा और आपसी विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने महज इसलिए 11 साल के बच्चे का गला रेत दिया क्योंकि वह अपनी मां के साथ आरोपी की बातचीत और घर आने-जाने का विरोध करता था।
साक्ष्य छिपाने की कोशिश
आरोपी मथुरा प्रसाद (50) ने पहले बच्चे का गला दबाया और फिर लोहे की हसिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में डालकर घर के बाहर ताला लगा दिया और फरार हो गया।
बहन भी थी निशाने पर
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी बच्चे की बड़ी बहन को भी मारना चाहता था, लेकिन वह समय पर घर नहीं पहुंची। आरोपी मथुरा प्रसाद की बैंक कॉलोनी में कपड़े प्रेस करने की दुकान है।
इसी दौरान उसकी मृतक की मां से जान-पहचान हुई। मासूम और उसकी बहन अक्सर इस जान-पहचान का विरोध करते थे और अपने पिता को इसकी जानकारी देते थे।
बच्चा घर में अकेला था
सोमवार को जब बच्चा घर में अकेला था, तब आरोपी ने उसे धमकाने की कोशिश की। बच्चे के पलटकर जवाब देने और हिदायत देने पर आरोपी आपा खो बैठा और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वारदात के बाद आरोपी का फोन बंद आ रहा था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। सतना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके ससुराल (अमिलिया-कोल्हुआडीह) से धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, खून से सने कपड़े और घर की चाबी बरामद कर ली है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!