11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या: हसिया से रेता गला; शव नीले ड्रम में छिपाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 11 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को नीले ड्रम में बंद कर छिपा दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
हंसिया से गला रेतकर की हत्या
मृतक की पहचान शिवराज रजक (11) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मथुरा रजक (45) ने हंसिया से बच्चे का गला रेतकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले आरोपी और मृतक के पिता के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बदले की भावना में बच्चे को निशाना बनाया।
ड्रम में छिपाया शव, शाम को खुला राज
घटना की सूचना पुलिस को दोपहर करीब 3:30 बजे मिली, जिसके बाद 4 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बच्चे का शव एक नीले ड्रम में बंद मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!