बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या: कुल्हाड़ी से काटे दोनों पैर; चांदी के कड़े लूटे, हाथ का पंजा भी गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बैरसिया क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक 60 वर्षीय महिला की हत्या कर उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े लूटने के लिए आरोपित ने कथित तौर पर दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए।
बेटे से मिलाने का दिया था झांसा
पुलिस ने मामले में गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर हत्या और लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पथरिया गांव निवासी बादाम बाई (60) को 4 जून को गांव का परिचित जसवंत गुर्जर अपने साथ बाइक पर ले गया था।
आरोप है कि उसने महिला को उसके बेटे से मिलवाने का बहाना बनाया। इसके बाद महिला घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश के बाद 6 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
आरोपी ने ही बताई शव की जानकारी
घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने महिला के पति पर्वत सिंह को जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन नजीराबाद थाना क्षेत्र के शेषापुरा जंगल पहुंचे, जहां महुए के पेड़ के नीचे महिला का शव मिला।
क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना था और सड़ने की अवस्था में पहुंच चुका था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला के दोनों पैर टखनों के पास से कटे हुए थे। एक हाथ का पंजा भी गायब था। महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़े भी नहीं मिले।
लूट के लिए हत्या की आशंका
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले महिला की हत्या की और बाद में पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के पीछे किसी अन्य कारण की संभावना को भी खंगाल रही है।
आरोपी पर हत्या और लूट का मामला दर्ज
नजीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी जसवंत गुर्जर के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी क्रूरता ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!