खबर
Top News

युवक की निर्मम हत्या: घर के नीचे बुलाकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; बेटे को बचाने आई मां पर भी किया हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 5:56 pm
शेयर करें:
युवक की निर्मम हत्या

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के मुरार थाना क्षेत्र में महज 20 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में बेटे को बचाने पहुंची मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घर के नीचे बुलाकर किया हमला
पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोनू राजे निवासी बंसीपुरा हाथी खाना के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार मोनू का कुछ लोगों के साथ करीब 20 हजार रुपए का लेनदेन चल रहा था। उसने आरोपियों से कहा था कि माता-पिता गांव से लौटने के बाद वह रकम चुका देगा। बुधवार को उसके माता-पिता गांव से वापस लौटे थे। दोपहर करीब 2 बजे पांच युवक उसके घर पहुंचे और नीचे बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही मोनू बाहर आया, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ किए चाकू से वार, मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और मोनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मां ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला
बेटे की चीखें सुनकर उसकी मां सुनीता राजे (45) मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजन और स्थानीय लोग घायल महिला को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हजार बिस्तर अस्पताल रेफर किया गया।

मुख्य आरोपी गोलू कटारे नामजद
प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी के रूप में गोलू कटारे का नाम सामने आया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस की कार्रवाई
मुरार सर्किल के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में कुछ बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल हुई हैं। मामले में हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

6 minutes ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

6 minutes ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

27 minutes ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

32 minutes ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

42 minutes ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

about 1 hour ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 1 hour ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 1 hour ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

about 1 hour ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

about 2 hours ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

about 2 hours ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

about 2 hours ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 2 hours ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 2 hours ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!