नाबालिग से दरिंदगी: थाने पर प्रदर्शन; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

परमार की चेतावनी... दोषी को सख्त सजा नहीं मिली, तो होगा उग्र आंदोलन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल गांधी नगर क्षेत्र में नाबालिग से दरिंदगी के मामले का खुलासा होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अभा बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने गांधी नगर थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लोगों ने पीड़िता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दोषी को कठोर दंड देने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
11 वर्षीय बच्ची के परिवार की शिकायत पर आरोपी वासुदेव पिता पहावराव चंदेल (55) निवासी गड्ढा मल्टी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश था।
जिसके चलते मनोज परमार के साथ परिजन और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान परमार ने कहा, बेटी किसी की भी हो, उसे अपनी बेटी समझना समाज का धर्म है।
किसी बेटी के साथ अन्याय पूरे समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और यदि न्याय मिलने में देरी हुई तो धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कानून और प्रशासन पर भरोसा है तथा दोषी को उसके अपराध की कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से आरोपी का रिमांड लेकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यदि इस अपराध में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए।
पीड़ित पक्ष ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग उठाई। परमार ने कहा कि पीड़िता को शासकीय सहायता और आवश्यक मुआवजा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे ताकि उसके भविष्य, शिक्षा और पालन-पोषण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!