तस्कर से 1.20 लाख की ब्राउन शुगर जब्त: सिंहासा आईटी पार्क क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है।
टीआई तिलक करोले के अनुसार सिंहासा पावर हाउस आईटी पार्क क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पानी की टंकी के पास दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख उर्फ बुड्ढन (30) निवासी केशव नगर सिरपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.59 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्वयं नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने, जल्दी पैसा कमाने और कर्ज चुकाने के लिए वह ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त करता था। उसने बताया कि वह मंदसौर, रतलाम और उज्जैन क्षेत्र से मादक पदार्थ लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर इंदौर में बेचता था।
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर ब्राउन शुगर के स्रोत और उससे जुड़े पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। वही जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!