खबर
Top News

एयरपोर्ट रोड पर धराया ब्राउन शुगर तस्कर 12.56 ग्राम माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 7:00 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट रोड पर धराया ब्राउन शुगर तस्कर 12.56 ग्राम माल जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ब्राउन शुगर जब्त की है। आरोपी शहर में सप्लाई की फिराक में था।

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार 23 अप्रैल को एयरपोर्ट रोड स्थित पीआरटीएस परेड ग्राउंड के सामने टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा नजर आया।

पुलिस वाहन को देखकर वह घबराने लगा और पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कमलेश बछाने पिता श्यामलाल बछाने निवासी चंदन नगर बताया।

तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से 12.56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिली, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करते हुए रिपेयरिंग का काम करता है और आठवीं कक्षा तक ही पढ़ा है।

प्रारंभिक पूछताछ में वह मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़ा होना पाया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

संबंधित समाचार

पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

4 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

6 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

8 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

12 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

17 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

22 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

30 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

43 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!