3 लाख से अधिक की ब्राउन शुगर व एमडी ड्रग्स जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 लाख रुपए से अधिक कीमत की एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर जब्त की हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विशाल से मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी मयंक साहू निवासी तिलक नगर को गिरफ्तार किया। मामले में पहले आरोपी विशाल के कब्जे से करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मयंक अन्य जिलों से मादक पदार्थ लाकर शहर में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। बताया जा रहा है कि वह दिहाड़ी मजदूरी के साथ रिपेयरिंग का काम करता है।
एक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम ने किला मैदान रोड स्थित एक मंदिर के सामने संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोईनुद्दीन उर्फ मोईन मेव निवासी मल्हारगंज बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.07 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोबाइल फोन मिला।
इधर, शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस ने दस्तूर डेलाइट गार्डन के पास मैदान से युवक को गिरफ्तार कर उससे 15.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ भय्यू, निवासी रोशन नगर के रूप में हुई है।
संबंधित समाचार

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!