भाई विपिन ने फिर उठाई सीबीआई जांच की मांग: राजा रघुवंशी हत्याकांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने एक बार फिर मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि जब अन्य चर्चित मामलों में सीबीआई जांच कराई जा सकती है, तो राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला भी सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।
विपिन ने कहा यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कई राज्यों से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों वाला गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की जरूरत है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक युवती से जुड़े चर्चित मामले में सीबीआई जांच संभव है, तो एक युवक की हत्या के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा?
विपिन का आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी फिलहाल जमानत पर बाहर है। ऐसे में उन्हें शंका है कि मामले से जुड़े सबूतों या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है।
उन्होंने राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की। उनका कहना है परिवार को अब भी लगता है कि मामले के कई पहलुओं की गहराई से जांच होना बाकी है और केंद्रीय एजेंसी की जांच से पूरा खुलासा हो जाएगा।
परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
विपिन का कहना है कि इतने चर्चित मामले में भी यदि परिवार को सीबीआई जांच नहीं मिलती, तो यह निराशाजनक है। उन्होंने कहा राजा की हत्या को लेकर परिवार आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है और उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।
मामले के सभी पहलुओं की सीबीआई से गहन जांच कराने के साथ ही सबूतों और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!