भाई निकला कातिल: पत्नी को फंसाने रचा षड्यंत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
थाना द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित सूर्यदेव नगर, नाथ मोहल्ला में 4 जून 2026 को चाकूबाजी की घटना हुई थी। घटना में घायल हरीश पिता नरेंद्र शितोले निवासी सूर्यदेव नगर, इंदौर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
शीतल पर चाकू मारने का आरोप लगाया
घटना के उपरांत मृतक की मां पुष्पा एवं आसपास की कुछ महिलाओं ने थाना द्वारकापुरी पहुंचकर प्रारंभ में मृतक की पत्नी शीतल पर चाकू मारने का आरोप लगाया। बाद में जब यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय शीतल थाना परिसर में उपस्थित थी, तब परिजन द्वारा अपना कथन बदलते हुए हरीश द्वारा स्वयं को चाकू मारने की बात कही गई।
चरित्र को लेकर परिवार में हुआ विवाद
जांच में यह तथ्य सामने आए कि घटना के समय घर पर मृतक के पिता नरेंद्र, माता पुष्पा, भाई प्रद्युम्न, भाभी पूजा, बहन दीक्षा तथा पत्नी शीतल मौजूद थे। शीतल के चरित्र को लेकर परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद प्रद्युम्न एवं नरेंद्र द्वारा उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। शीतल ने इसकी सूचना अपने पति हरीश को दी, जिसने उसे थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा।
प्रद्युम्न ने चाकू से हरीश की जांघ पर वार किया
हरीश घर पहुंचा और पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध किया, जिससे उसका प्रद्युम्न एवं नरेंद्र से विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रद्युम्न ने चाकू से हरीश की जांघ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सकों को भ्रामक जानकारी दी
घटना के बाद आरोपी घायल हरीश को एमवायएच अस्पताल ले गए और चिकित्सकों को भ्रामक जानकारी दी कि वह पहली मंजिल से गिरकर घायल हुआ है। जहां उसकी अधिक रक्तस्राव होने से मृत्यु हो गई। मृत्यु के पश्चात आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने एवं मृतक की पत्नी शीतल को झूठे प्रकरण में फंसाने का षड्यंत्र रचा।
घटनास्थल पर फैले रक्त को किया साफ
आरोपी पूजा द्वारा घटनास्थल पर फैले रक्त को साफ कर दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को छिपा दिया गया। साथ ही परिजन द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग एवं विरोधाभासी कथन दिए गए। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों सहित सभी तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण एवं सत्यापन किया गया।
परिजन ने साक्ष्य किए नष्ट
परीक्षण में खुलासा हुआ कि हरीश को प्रद्युम्न द्वारा चाकू मारकर घायल किया गया था तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने साक्ष्य नष्ट कर मृतक की पत्नी को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया। उक्त आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य नष्ट करने एवं आपराधिक षड्यंत्र संबंधी धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने प्रद्युम्न शितोले (भाई), दीक्षा चावड़ा (बहन), पूजा शितोले (भाभी), पुष्पा शितोले (मां), नरेंद्र शितोले (पिता) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक मनीष मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेमसिंह, उप निरीक्षक सोनिया सिंह, सहायक उप निरीक्षक कमलेश डाबर, सहायक उप निरीक्षक रामगोपाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अभिषेक पंवार, आरक्षक तनमय तोमर, आरक्षक शिवपाल सोलंकी, आरक्षक कृष्णचंद शर्मा तथा साइबर सेल जोन-04 के गौरव परमार एवं आरक्षक अरविंद पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!