ताला तोड़कर किराएदार का सामान सड़क पर फेंका: मकान मालिक पर चोरी का आरोप; 5 पर एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि मकान का ताला तोड़कर किराएदार का सामान बाहर फेंक दिया गया। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, विदुर नगर निवासी निवेदिता राठौर ने शिकायत में बताया कि 13 जुलाई की रात वह अपने पति राजेश राठौर के साथ किराए के मकान पर पहुंचीं।
वहां देखा कि उनकी गैरमौजूदगी में मकान का ताला तोड़ दिया गया था और घर का पूरा सामान बाहर निकालकर पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि घर में रखा सोने के मंगलसूत्र का पेंडेंट और चांदी की पायल भी गायब है।
विरोध करने पर की मारपीट
पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नीता वर्मा, दीपक वर्मा, शोभा वर्मा, अमित वर्मा और अश्विन ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि नीता वर्मा और शोभा वर्मा ने निवेदिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जबकि बीच-बचाव करने आए उनके पति राजेश राठौर के साथ भी मारपीट की गई। घटना में दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने मकान में दोबारा प्रवेश करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
एक सप्ताह पहले ही लिया था मकान
परिवार ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई को ही किराए पर मकान लिया था। 12 जुलाई को मकान मालिक पक्ष से विवाद हुआ और अगले दिन उन्हें मकान से बाहर निकाल दिया गया। जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे, उसी दौरान उनका सामान घर से निकालकर बाहर फेंक दिया गया। रात में लौटने पर पूरा सामान खुले में बिखरा मिला, जिससे परिवार को पूरी रात भटकना पड़ा।
टीआई ने थाने में कराई रहने की व्यवस्था
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पास रात बिताने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची थी। इसे देखते हुए द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने मानवीय पहल करते हुए परिवार के रुकने की व्यवस्था थाने में कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!