खबर
Top News

दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार: साजिश का आरोप; चार लोगों और युवती ने मिलकर सुनियोजित साजिश रची

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 2:02 pm
शेयर करें:
दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
जिले के जावद क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि शादी कराने वाले दलालों और कथित दुल्हन ने मिलकर सुनियोजित साजिश रची।
विवाह के महज 17 दिन बाद भागी
शादी के लिए उससे 3 लाख रुपए लिए गए और विवाह के महज 17 दिन बाद दुल्हन लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जावद थाने में आवेदन दिया है।
नाम में भी गड़बड़ी
तारापुर निवासी ओंकारलाल माली ने पुलिस को बताया कि 15 मई को कुछ लोग उसके पास आए और शादी कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने एक युवती का रिश्ता बताया, जिसका नाम चंपा बताया गया, जबकि उसके आधार कार्ड में नाम सरिता दर्ज था।
राजस्थान के भूरा गांव की निवासी बताया
आरोपियों ने युवती को राजस्थान के भूरा गांव की निवासी बताते हुए शादी के बदले 3 लाख रुपए की मांग की। परिवार की सहमति के बाद ओंकारलाल ने राशि दे दी। इसके बाद 18 मई की रात राजस्थान के भूरा गांव में दोनों का विवाह कराया गया। शादी के बाद सरिता उर्फ चंपा उसके साथ रहने लगी।
भाई का फोन आया और घर छोड़कर चली गई
पीड़ित के अनुसार, विवाह के बाद युवती के कथित परिजन कई बार उसे अपने साथ ले गए और वापस छोड़ते रहे। 4 जून की रात करीब 8 बजे युवती के भाई का फोन आया। उसने बहन से बात कराने को कहा। बातचीत के कुछ देर बाद चंपा घर से बाहर निकली और अपने भाई के साथ वाहन में बैठकर चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार
ओंकारलाल का आरोप है कि युवती घर से करीब 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 37 हजार रुपए नकद लेकर गई है। इनमें सोने का टीका, टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी का कंदोरा, पायजेब, बिछुड़ी और अंगूठियां शामिल हैं। पीड़ित का कहना है कि कुछ जेवर उसकी दिवंगत मां की निशानी थे।
8 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का दावा
पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी तय कराने वाले चार लोगों और युवती ने मिलकर पूरी साजिश रची। उसके अनुसार, शादी के लिए दी गई रकम, जेवर और नकदी मिलाकर उसे 8 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

1 minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

9 minutes ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

16 minutes ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

32 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

40 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 20 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!