शहर में 9 जून से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन: विविध विषयों पर केंद्रित रहेगा आयोजन; कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार को रेसीडेंसी में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में सम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा, आवागमन, आवास, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अतिथियों के स्वागत-सत्कार सहित अन्य सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में एमडी मंडी कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, किसान कल्याण विभाग के उप सचिव रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर तथा मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने दें। उन्होंने आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि 9 जून से प्रारंभ होने वाला यह सम्मेलन कृषि एवं कृषि से जुड़े विविध विषयों पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, कृषि अनुसंधान, सतत कृषि विकास, आधुनिक तकनीकों तथा किसानों की आय वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। आयोजन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ चर्चाएं, प्रस्तुतियां तथा अनुभव साझा करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!