विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: बैरिकेड तोड़कर घुसी कार; स्पीकर ऑफिस के पास रखा गुलदस्ता, मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। दोपहर यूपी नंबर की एक कार वीआईपी एंट्री गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार चला रहा व्यक्ति नकाब पहने हुए था।
स्पीकर कार्यालय तक पहुंचा ड्राइवर
अधिकारियों के अनुसार, कार चालक सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया। वहां पोर्च के पास उसने एक गुलदस्ता रखा और तुरंत कार लेकर मौके से फरार हो गया। जांच में फिलहाल किसी बम या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, कार जब्त
घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। गेट नंबर-2 पर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी टाटा सिएरा कार भी बरामद कर ली गई है।
धमकियां भी मिली थी
बताया जा रहा है कि हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं, ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले भी हो चुका है हमला
गौरतलब है कि, 20 अगस्त 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। आरोपी शिकायतकर्ता बनकर पहुंचा था और कागज देने के दौरान उसने सीएम का हाथ पकड़ लिया, बाल खींचे और थप्पड़ मार दिया था।
हमले में मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई थीं। आरोपी राजेशभाई खीमजी (राजकोट, गुजरात) को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
इस ताजा घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!