खबर
Top News

ब्राह्मण परिवार ने शाकाहारी खाना मंगाया, भेजा नॉनवेज: जोमैटो और नाइट किंग रेस्टोरेंट की गंभीर लापरवाही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
ब्राह्मण परिवार ने शाकाहारी खाना मंगाया, भेजा नॉनवेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो और नाइट किंग रेस्टोरेंट की गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ है। गुलाब बाग कॉलोनी में रहने वाले राहुल तिवारी ने बताया कि उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। रविवार रात राहुल ने जोमैटो के माध्यम से शाही पनीर, रोटी और चिली पनीर का ऑर्डर दिया था, लेकिन पार्सल खोलने पर शाकाहारी खाने की जगह नॉनवेज निकला।

पीड़ित का आरोप है कि शुद्ध शाकाहारी भोजन के नाम पर उन्हें मांसाहारी सामग्री भेजी गई, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के बाद जोमैटो ने फोटो के आधार पर 363 रुपए का रिफंड तो कर दिया, लेकिन रेस्टोरेंट संचालक का विवरण देने से पल्ला झाड़ लिया।

राहुल तिवारी ने बताया कि जब उन्होंने स्वयं रेस्टोरेंट संचालक से संपर्क किया तो उसने स्टाफ की गलती बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और इस गलती के लिए बजाय माफी मांगने के, बदतमीजी की।

पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने एक छोटी सी गुमटी में संचालित होने वाला यह नाइट किंग रेस्टोरेंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खुद को बड़े रेस्टोरेंट के रूप में प्रचारित करता है और अलग-अलग नामों से कई आईडी बनाकर ग्राहकों को गुमराह कर रहा है।

ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले राहुल तिवारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान शुद्धता के नाम पर उनके साथ यह बड़ा विश्वासघात है। एक छोटी गुमटी से संचालित होने वाले ऐसे रेस्टोरेंट और ऑनलाइन कंपनियों की कार्यप्रणाली पर अब प्रशासन की मॉनीटरिंग को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।


संबंधित समाचार

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

5 minutes ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

11 minutes ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

19 minutes ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

21 minutes ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

35 minutes ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

43 minutes ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 1 hour ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 1 hour ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 1 hour ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 1 hour ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 2 hours ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 2 hours ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

about 2 hours ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 19 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!