10 माह बाद प्रेमी पर केस: युवती की आत्महत्या मामले में एफआईआर; इंटरकास्ट शादी और शक बना वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने घटना के करीब 10 महीने बाद उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिवार के बयान और मोबाइल चैटिंग में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
मई 2025 में की थी आत्महत्या
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, 14 मई 2025 को स्वाति सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह विदुर नगर क्षेत्र में रहती थी और वैष्णो कॉलेज से मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थी।
5 साल का रिश्ता, शादी को लेकर विवाद
मृतका के पिता गजानंद सोलंकी के मुताबिक, स्वाति का लोकेश चौहान के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने द्वारकापुरी इलाके में एक कमरा भी लिया था, जहां वे मिलते थे।
इंटरकास्ट शादी को लेकर आपत्ति
परिवार का कहना है कि उन्होंने इंटरकास्ट शादी को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन स्वाति उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसी बात को लेकर परिवार और दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।
प्रेमी पर प्रताड़ना और शक के आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि लोकेश अक्सर स्वाति से झगड़ा करता था, उसे अपशब्द कहता था और पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने से भी रोकता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह स्वाति पर शक करता था और घर आने वाले ‘मुंह बोले जीजा’ और बहन को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। बताया गया कि 12 मई, यानी स्वाति के जन्मदिन पर भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
मोबाइल चैटिंग बनी अहम कड़ी
पुलिस को स्वाति के मोबाइल फोन से कई चैट्स मिली हैं, जिनमें आरोपी द्वारा किए गए शक, विवाद और मानसिक दबाव से जुड़े संदेश सामने आए हैं। इन्हीं तथ्यों को केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
10 महीने बाद दर्ज हुआ केस
इन सभी पहलुओं की जांच के बाद पुलिस ने अब प्रेमी लोकेश चौहान के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने (एबेटमेंट) का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!