रेलवे ट्रैक किनारे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव: मौत की वजह रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में बुधवार को ग्राम कोहदड़ मोरी रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे कोहदड़ मोरी रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक के समीप एक पुरुष का शव मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान रमेश पिता भाईराम (45), निवासी ग्राम पाडल्या के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
साक्ष्य एकत्र करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्र कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। उपलब्ध तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!