कुएं में मिले तीन मासूमों के शव: बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
राणापुर के समीप चुई गांव तीन बच्चों की मौत से स्तब्ध है। कुएं से शव मिलने की इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मौत कैसे हुई? क्या महज हादसा था या कोई और वजह? शवों की स्थिति को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हैं। कुछ ग्रामीणों ने बलि की आशंका भी जताई है। पुलिस को पीएम और विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर ग्राम चुई के पटेल फलिया की हैं। मंगलवार देर शाम यहां एक कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने की खबर सामने आई थी।
मृत बच्चों की पहचान विवेक, उम्र 9 वर्ष, पिता महेश राठौड़; मयंक, उम्र 8 वर्ष, पिता शैलेश चौहान; और विजय, उम्र 9 वर्ष, पिता बाबू चंगोड़ के रूप में हुई है।
क्षत-विक्षत होने से उठे सवाल.. कुएं से निकालने के दौरान शवों की स्थिति देख ग्रामीणों के मन में कई सवाल उठे। शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। कुछ ने घटना को बलि से जोड़कर भी आशंका जताई लेकिन अब तक ऐसा कोई आधिकारिक तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे इस आशंका की पुष्टि हो सके।
विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा नेता दिलीपसिंह नलवाया, कांग्रेस नेता रमेश मेड़ा, कैलाश डामोर, सुरेश समीर, विष्णु पंचाल ने परिजनों को ढाढस बंधाया है।
संबंधित समाचार

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!