नदी में 40 यात्रियों से भरी नाव पलटी: क्षमता से ज्यादा लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीतामढ़ी।
नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। कोसी, बागमती सहित कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच रविवार को सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में करीब 40 लोगों से भरी एक नाव बीच धारा में पलट गई। हादसे के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई।
कई यात्री तैरकर बाहर आए
राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता और कई यात्रियों के तैरकर बाहर निकल आने से बड़ा जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर उसकी क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे।
डगमगाई और अचानक पलट गई
तेज बहाव के बीच नाव पहले डगमगाई और फिर अचानक पलट गई, जिससे सभी यात्री नदी में गिर गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के पलटने के बाद लोगों को मदद के लिए आवाज लगाते देखा जा सकता है।
नाव से वापस लौट रहे थे
ग्रामीणों ने बताया कि खड़का गांव निवासी मो. फरहान को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद परिजन और ग्रामीण उसी नाव से वापस लौट रहे थे। कब्रिस्तान नदी के दूसरे किनारे होने के कारण सभी लोग एक ही नाव में सवार हो गए। बताया जा रहा है कि नाव की क्षमता 15 से 20 लोगों की थी, जबकि उस पर 40 से अधिक लोग बैठ गए थे, जिससे संतुलन बिगड़ने पर हादसा हो गया।
पुल नहीं होने के कारण लोग नाव पर निर्भर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट पर सुरक्षित और पर्याप्त क्षमता वाली नावों की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि नाव संचालक अक्सर अधिक किराए के लालच में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठा लेते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। साथ ही इलाके में पुल नहीं होने के कारण लोग नाव पर ही निर्भर हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!