पुलिस कस्टडी में खूनी खेल: प्रेमी ने रेता प्रेमिका का गला; खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरसमां से फरार हुए एक प्रेमी युगल को पुलिस गुजरात से बरामद कर वापस शिवपुरी ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक होटल में रुके प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।
गुजरात से बरामद हुआ था प्रेमी युगल
जानकारी के अनुसार, देहात थाना पुलिस ने ग्राम पिपरसमां निवासी 21 वर्षीय रजनी धाकड़ और 25 वर्षीय संतोष जाटव को गुजरात से खोज निकाला था। दोनों को पुलिस टीम वापस शिवपुरी लेकर लौट रही थी।
होटल में रुकी थी पुलिस टीम
लंबी यात्रा और देर रात होने के कारण पुलिस टीम गुजरात के राजकोट में एक होटल में ठहर गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने एक बड़ा कमरा किराए पर लिया था, जहां सभी लोग रात में सो गए।
नींद के दौरान वारदात
रात में जब पुलिसकर्मी और अन्य लोग गहरी नींद में थे, तभी संतोष जाटव ने धारदार हथियार से रजनी का गला काट दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद संतोष ने भी अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
आरोपी की हालत गंभीर
घटना के बाद घायल संतोष को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गुजरात पुलिस अब आरोपी संतोष जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रही है।
एडीशनल एसपी का बयान
एडीशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि पुलिस टीम लंबी यात्रा से थकी हुई थी। देर रात होने के कारण होटल में रुकने का निर्णय लिया गया था। भोजन के बाद सभी लोग सो गए, इसी दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!