20 लाख की जमीन और एक लाख के विवाद में बहा खून: ससुर ने दोस्त संग रची दामाद की हत्या की साजिश; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
वारासिवनी थाना क्षेत्र में जंगल से मिले 40 वर्षीय राजेंद्र शरणागत के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 72 घंटे में सुलझा ली। जांच में खुलासा हुआ कि राजेंद्र की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सगे ससुर राजेश चौहान उर्फ बाबा (62) ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन (44) के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। घटना की जांच और कार्रवाई की जानकारी कटंगी एसडीओपी विवेक सिंह ने साझा की।
पैसों का विवाद और घरेलू हिंसा बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के पीछे करीब एक लाख रुपए के लेनदेन का विवाद और मृतक द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट करना मुख्य कारण था। राजेंद्र आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। पीड़िता अपने पिता राजेश चौहान को इसकी जानकारी देती रहती थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
20 लाख की जमीन का विवाद
जांच में यह भी सामने आया कि परिवार के बीच करीब 20 लाख रुपए मूल्य की जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी तनाव और पारिवारिक विवाद ने आखिरकार हत्या जैसी वारदात का रूप ले लिया।
जंगल में मिला था शव
14 जुलाई को ग्राम कोपे और डोंगरिया के बीच जंगल में राजेंद्र शरणागत का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ससुर राजेश चौहान उर्फ बाबा और उसके साथी प्रभुदयाल बिसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!