खबर
Top News

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
कौशांबी सीमा पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी।

8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 3 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 5 अन्य मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इनमें 3 शवों का प्रयागराज और 8 शवों का कौशांबी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

मलबे में अपनों को तलाश रहे परिजन
हादसे के बाद आज भी घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है। बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं कोई व्यक्ति इसके नीचे दबा तो नहीं है।

इसी दौरान एक बुजुर्ग पिता मलबे में अपने बेटे की तलाश करता नजर आया। उसने बताया कि उसके बेटे का एक पैर पोस्टमॉर्टम हाउस में मिला है, लेकिन धड़ अभी तक नहीं मिला है।

400 मीटर दूर बने गोदाम पर भी चला बुलडोजर
हादसे के कुछ घंटे बाद प्रशासन ने फैक्ट्री से करीब 400 मीटर दूर स्थित नौशाद के पटाखा गोदाम पर भी कार्रवाई की। सोमवार रात करीब 7:30 बजे बुलडोजर से गोदाम को ढहा दिया गया।

वहीं मुख्य फैक्ट्री के मलबे में फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। टीम विस्फोट के कारणों के साथ-साथ वहां रखे बारूद और अन्य सामग्री से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

विस्फोट की वजह अभी स्पष्ट नहीं
फैक्ट्री में धमाका आखिर किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एक महिला के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ था।

हालांकि पुलिस और फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह सामने आएगी। बताया गया है कि यह फैक्ट्री प्रयागराज के मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर संचालित हो रही थी।

पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच
अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

फिलहाल पुलिस फैक्ट्री के संचालन, लाइसेंस और सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि इतने समय तक अवैध गतिविधि की जानकारी स्थानीय स्तर पर क्यों नहीं हुई।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

17 minutes ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

27 minutes ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

41 minutes ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 1 hour ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 1 hour ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 2 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 2 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 2 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 2 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 2 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 2 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 2 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 2 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 3 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 3 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!