ब्लैकमेलिंग केस: अब तक इतने आरोपी गिरफ्तार; गिरोह डॉक्टरों और अस्पतालों को निशाना बनाकर करता था ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर में सामने आए ब्लैकमेलिंग प्रकरण के बाद डॉक्टरों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। इसी के चलते बड़ी संख्या में चिकित्सक कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर सुरक्षा की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि एक महिला डॉक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वे अपने काम में असहज महसूस कर रहे हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने देवास के अलावा इंदौर और भोपाल के डॉक्टरों को भी निशाना बनाकर लाखों रुपये की उगाही की है। चर्चित ब्लैकमेलिंग मामले में पहले 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब पुलिस ने पत्रकार श्रीकांत भाऊ को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 6 हो गई है।
सीएसपी सुमित अग्रवाल के मुताबिक, डॉक्टरों ने आवेदन में स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात उनके पेशेवर माहौल को प्रभावित कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें हर संभव सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया है।
मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग मरीज बनकर डॉक्टरों से संपर्क करते थे, बातचीत रिकॉर्ड करते थे और फिर तथाकथित स्टिंग ऑपरेशन के जरिए ब्लैकमेलिंग करते थे। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में पटियाला निवासी विनय अरोरा और उसकी सहयोगी रजनी भाटिया शामिल हैं, जिन्हें देवास रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। दोनों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। एक अन्य आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जबकि एक महिला समेत दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित महिला डॉक्टर चारू तिवारी के नर्सिंग होम का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत तहसीलदार सपना शर्मा की मौजूदगी में मेडिकल टीम ने अस्पताल पहुंचकर परामर्श कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड को सील कर दिया। इस पूरे मामले ने न केवल चिकित्सा जगत में चिंता बढ़ा दी है, बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था और पेशेवर सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!