खबर
Top News

फर्जी न्यूड फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल: फिरौती मांगी; बदनाम करने की दी धमकी,सोशल मीडिया व वॉट्सएप पर किया साझा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 3:17 pm
शेयर करें:
फर्जी न्यूड फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) तकनीक का दुरुपयोग कर उसकी फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया व वॉट्सएप पर साझा कर दिया।

आरोपी की पहचान करने का प्रयास
इसके बाद आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

फोन कर मांगे एक लाख रुपए
पीड़िता के अनुसार 21 मई से 10 जून के बीच उसे एक मोबाइल नंबर से लगातार कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। कुछ समय बाद आरोपी ने वॉट्सएप पर कथित तस्वीरें भेजीं।

तस्वीरें देखकर परिवार हैरान रह गया
तस्वीरें देखकर युवती और उसका परिवार हैरान रह गया। युवती का कहना है कि उसने कभी ऐसी कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई और तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं, जिन्हें एआई तकनीक के जरिए तैयार किया गया है। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसे एक लाख रुपए नहीं दिए गए तो वह इन तस्वीरों को और लोगों तक पहुंचाकर उसकी सामाजिक छवि खराब कर देगा।

परिवार में दहशत, युवती मानसिक तनाव में
घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। युवती का कहना है कि किसी ने आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की है। परिजन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और साइबर विशेषज्ञ जुटे जांच में
शिकायत के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्वीरें किस प्लेटफॉर्म या तकनीक के जरिए तैयार की गईं और उन्हें किन-किन लोगों तक भेजा गया।

आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 12 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 13 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 13 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 14 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 14 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 14 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 14 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 14 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 15 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 15 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 15 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 15 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 15 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 15 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 16 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!