भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का दौरा फिर अटका: आपसी खींचतान से चार बार निरस्त; कार्यकर्ताओं में नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शहर का प्रस्तावित दौरा एक बार फिर टल गया है । सूत्रों के अनुसार आपसी खींचतान और समन्वय की कमी के चलते अब तक चार बार टेलर का कार्यक्रम निरस्त हो चुका है। सोमवार को प्रस्तावित दौरा भी अंतिम समय में रद्द होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।
नेताओं के बीच नहीं बैठ रहा तालमेल
सूत्रों के मुताबिक, इंदौर और भोपाल संगठन के नेताओं के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। इसी कारण कार्यक्रम तय होने के बाद भी बार-बार बदलाव और निरस्तीकरण की स्थिति बन रही है। खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्याम टेलर एक बार भी इंदौर नहीं आ पाए हैं, जबकि कुछ अन्य शहरों में उनके दौरे हो चुके हैं। यह भी दिलचस्प है कि टेलर व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए तो इंदौर आते रहे हैं।
छात्र राजनीति में एबीवीपी से सक्रिय
उल्लेखनीय है कि श्याम टेलर वर्तमान में शाजापुर से जुड़े हुए हैं और छात्र राजनीति में एबीवीपी से सक्रिय रहे हैं। उनके दौरे के दौरान युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठन को लेकर भी चर्चा होनी थी, लेकिन कार्यक्रम टलने से यह प्रक्रिया भी अटक गई है।
कार्यकर्ताओं ने किए थे बड़े इंतजाम
जानकारी के अनुसार दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर तैयारियां की थीं। शहरभर में होर्डिंग्स लगाए गए थे और स्वागत रैली की भी योजना बनाई गई थी। ऐसे में बार-बार कार्यक्रम रद्द होने से कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है, खासकर उन लोगों में जिन्होंने आयोजन पर पैसा खर्च किया था।
महापौर की मशाल यात्रा से जुड़ना था कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, श्याम टेलर का इंदौर आगमन महापौर पुष्यमित्र भार्गव की 23 तारीख को निकलने वाली मशाल यात्रा से भी जोड़ा गया था। योजना थी कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वागत के बाद वे इस यात्रा में शामिल होंगे, लेकिन अब यह कार्यक्रम भी प्रभावित हो गया है।
पहले भी नहीं आए थे पूर्व अध्यक्ष
बताया जा रहा है कि श्याम टेलर से पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे वैभव पंवार का भी लगभग यही हाल रहा था। इससे संगठन में पहले से ही असंतोष का माहौल बना हुआ है।हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!