भाजयुमो महामंत्री धीरज ठाकुर ने अनिका के पाद पूजन कर 11 लाख का चेक सौंपा: अब तक एकत्र हुए लगभग 6 करोड़ रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की बेबी अनिका को कल भाजयुमो के नगर महामंत्री और वरिष्ठ समाजसेवी धीरज ठाकुर ने बड़ी मदद दी।
उन्होंने 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस मौके पर मौजूद अरंडिया के राजा ठाकुर की ओर से भी 51 हजार रुपए की मदद की गई। उन्होंने नवमी के मौके पर अनिका का पादपूजन भी किया।
महामंत्री ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बच्ची के माता-पिता को खजराना गणेश मंदिर पर गार्डों द्वारा रोके जाने की घटना को देखा था। इससे उनके मन में गहरी पीड़ा हुई और फैसला किया कि वे अनिका की बड़ी मदद करेंगे।
फिर उन्होंने अनिका के माता-पिता से संपर्क साधा और पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अनिका की इस गंभीर बीमारी का इलाज जल्द से जल्द कराना जरूरी है, क्योंकि उसका वजन बढ़ रहा है और उसके 13 किलो का होने से पूर्व उसे अमेरिकी इंजेक्शन लगाना जरूरी है।
ये इंजेक्शन एम्स दिल्ली में लगेगा। अभी तक लगभग 6 करोड़ रुपए दानदाताओं से एकत्र हो चुके हैं और अभी भी 3 करोड़ रुपए की दरकार है। इस पर उनका ह्रदय पसीजा और उन्होंने अनिका को अपनी ओर से 11 लाख रुपए की मदद करने का फैसला किया। ठाकुर ने बताया कि रामनवमी के मौके पर उन्होंने अनिका को माता सरिता और पिता प्रवीण शर्मा के साथ अपने सुपर कॉरिडोर स्थित ऑफिस पर बुलाया और चेक प्रदान किया।
इस मौके पर मौजूद अरंडिया के राजा ठाकुर ने भी उनके आग्रह पर 51 हजार रुपए की मदद दी। निखिल पोरवाल, शुभम ठाकुर, शेखर ठाकुर, सुनील शर्मा, ईश्वर सिसौदिया भी मौजूद थे। सभी ने नवमी के मौके पर अनिका का पादपूजन भी किया। ठाकुर ने अनिका के माता-पिता को भरोसा दिया कि वे उनकी आगे भी मदद की कोशिश करेंगे और अन्य लोगों से भी मदद दिलवाने की कोशिश करेंगे।
राम मंदिर के लिए भी दे चुके हैं 11 लाख रुपए
धीरज ठाकुर के मन में धर्म-कर्म के प्रति गहरी निष्ठा है। उन्होंने बताया कि वे अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी अपनी ओर से 11 लाख रुपए की मदद दे चुके हैं। इसके अलावा, वे तमाम सेवा-धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करके अपनी ओर से यथासंभव मदद करते हैं। ये सिलसिला लगातार चलता रहा है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!