भाजपा की महिला नेता की गोली लगने से मौत: लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के न्यू शोभापुर इलाके में भाजपा नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का सामने आया है। गंभीर रूप से घायल संगीता को उपचार के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर के बाहर कुछ लोग कर रहे थे हंगामा
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि संगीता रजक के घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। शोर सुनकर संगीता अपने पति बंटी रजक के साथ घर से बाहर निकलीं और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हड़बड़ाहट में चला ट्रिगर, पेट में लगी गोली
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए संगीता रजक घर के अंदर गईं और अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाहर आईं। इसी दौरान हड़बड़ाहट में पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़ीं और परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटनावश गोली चलने का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह भी पता लगाया जा रहा है कि देर रात घर के बाहर विवाद किस कारण से हो रहा था और उस समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे।
कुछ दिन पहले घर पर हुआ था हमला
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने संगीता रजक के घर पर बम फेंके थे और उनकी कार में तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में उनके पति बंटी रजक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
भाजपा से पार्षद चुनाव लड़ चुकी थीं
संगीता रजक ने पिछले नगरीय निकाय चुनाव में गोकलपुर वार्ड से भाजपा के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी, लेकिन वे क्षेत्र में सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुई थीं और आगामी चुनाव की तैयारी कर रही थीं।
पति भाजपा संगठन में सक्रिय रहे
उनके पति बंटी रजक भी भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे विधायक प्रतिनिधि, वीर सावरकर मंडल के उपाध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगीता रजक की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!