महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा निकालेगी आक्रोश रैली: मुख्यमंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे; कांग्रेस पर लगाया यह आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और संसद में इस मुद्दे पर जो घटनाक्रम हुआ, वह “निंदनीय और कष्टदायक” है। सीएम ने आरोप लगाया कि महिलाओं को उनका अधिकार देने के मुद्दे पर विपक्ष ने बाधाएं खड़ी की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए संविधान के 131वें संशोधन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर सभी दलों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन बाद में विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विपक्ष पर महिलाओं का हक छीनने का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में जिस विधेयक का समर्थन किया गया, अब उसी पर विपक्ष का रुख बदल गया है। “जब चुनाव नजदीक थे, तब समर्थन किया गया, लेकिन अब विरोध किया जा रहा है। यह दोहरी मानसिकता दर्शाता है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं को अधिकार देने के सवाल पर विपक्ष “किंतु-परंतु” कर उनका अपमान कर रहा है। सीएम ने कांग्रेस पर पूर्व में भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
‘उत्तर-दक्षिण विवाद बेवजह’
सीएम ने कहा कि देश की आबादी 1971 में करीब 55 करोड़ थी, जो अब 140 करोड़ से अधिक हो चुकी है। ऐसे में जनसंख्या के अनुपात में सीटें बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विवाद खड़ा करना बेवजह है और सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रदेशभर में पदयात्रा और आक्रोश सभाएं
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदेशभर में पदयात्राएं और आक्रोश सभाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी शुरुआत है और आगे जिला, नगर निगम व नगर पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाकर भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। “हम रुकने वाले नहीं हैं, यह महिलाओं के सम्मान का सवाल है,” उन्होंने कहा।
भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में आधी आबादी से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर 16-17 अप्रैल को संसद में चर्चा हुई थी, लेकिन विपक्ष ने अंततः इसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राजनीतिक कारणों से समर्थन किया गया और अब लागू करने के समय विरोध किया जा रहा है।
अन्य नेता भी रहे मौजूद
इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, विधायक अर्चना चिटनिस और मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा ने साफ किया है कि महिला आरक्षण को लेकर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और इसे लेकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!