जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर भाजपा का तंज: मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- जिनका खुद भविष्य नहीं, वे कांग्रेस को क्या आगे बढ़ाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ‘जेन जी’ युवाओं को साधने के उद्देश्य से निकाली जा रही साइकिल यात्रा को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। खंडवा पहुंचे प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जीतू पटवारी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए।
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री लोधी ने कहा कि जिस नेता का खुद का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, वह कांग्रेस पार्टी का भविष्य कैसे तय करेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में बड़ी हार झेलने के बावजूद कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष बना दिया, लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ती नहीं दिख रही है।
'जो खुद हार गया, वह पार्टी को क्या जिताएगा
धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 30 से 35 हजार वोटों से हारने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। उनका दावा था कि ऐसे नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता और मध्य प्रदेश में पार्टी लगातार कमजोर होती जाएगी।
'दतिया में फिर खिलेगा कमल'
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंत्री लोधी ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का कमल खिलेगा। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अब डूबता हुआ जहाज बन चुकी है और जनता का उस पर भरोसा नहीं बचा है।
साइकिल यात्रा पर साधा निशाना
मंत्री लोधी ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है और यह भली-भांति जानती है कि विकास किस सरकार में हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की साइकिल यात्रा का जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
लगातार निशाना साध रही भाजपा
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालकर युवाओं, खासकर ‘जेन जी’ वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा इस यात्रा को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए लगातार निशाना साध रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!