खबर
Top News

सड़कों पर भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’: मंत्री, सांसद और मुख्यमंत्री हुए शामिल; महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 1:35 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पद यात्रा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे की ओर बढ़ी, जहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर नजर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर स्पष्ट इच्छाशक्ति दिखाई है, जबकि विपक्ष ने इस मुद्दे का विरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर राजनीतिक खेल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में इस विषय पर निंदा प्रस्ताव लाएगी। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान का मुद्दा है और इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि अब “याचना नहीं, रण होगा”।

सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि महिलाओं के लिए पंचायत से संसद तक पहुंचने का रास्ता था, जिसे रोक दिया गया। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में कई मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे, जिनमें कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, राधा सिंह, सांसद कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकि, माया नारोलिया और महापौर मालती राय शामिल रहीं। पूरे आयोजन में बीजेपी नेताओं ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इसे महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 13 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 13 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 14 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 14 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 14 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 15 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 15 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 15 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 15 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 15 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 16 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 16 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 16 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 16 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 16 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 16 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 16 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 17 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!