भाजपा का केंद्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर शुरू: सात राज्यों के पदाधिकारी हुए शामिल; विविध विषयों पर होगी चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बुधवार को भाजपा का एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में देश के सात राज्यों से वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन डेली कॉलेज परिसर में किया गया।
शिविर के उद्घाटन सत्र के बाद अलग-अलग सत्रों में संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने, डिजिटल माध्यमों के उपयोग और चुनावी रणनीति को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पदाधिकारियों को यह भी बताया कि संभाग और जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में किन बिंदुओं पर फोकस किया जाना चाहिए, ताकि संगठनात्मक ढांचा और मजबूत हो सके।
इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर और नगर हवेली तथा अंडमान और निकोबार के पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन राज्यों में आगामी समय में चुनाव होने हैं, वहां के पदाधिकारियों को इस शिविर में शामिल नहीं किया गया।
उद्घाटन सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, गुजरात के संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और आधुनिक चुनावी प्रबंधन पर विचार रखे गए।
शिविर में डेटा मैनेजमेंट, सोशल मीडिया रणनीति और डिजिटल टूल्स के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि बदलते समय में चुनावी अभियानों को तकनीकी रूप से कैसे अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त व्यवस्था की गई थी। शिविर स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया था और वाहनों के प्रवेश को भी सीमित किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, गौरव रणदिवे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!